लक्सर हरिद्वार। ( आरती सैनी )
बहादराबाद विकास खंड के गांव नसदरपुर में सफाई न होने के कारण गांव में गंदगी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है । ग्राम वासियों ने बताया कि गांव में कई वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है, सफाई न होने के कारण गांव की मुख्य नालिया कचरा भरा होने के कारण बंद हो गई है और नालियों का पानी नालियों मे ही भरा रहने के कारण पानी काला पड़ गया है और पानी से बदबू भी आने लगी है गांव में मच्छर मक्खी कीड़े मकोड़े आदि पनपने लगे हैं जिससे मलेरिया डेंगू आदि भयंकर बीमारियों होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि हमने गांव की सफाई करवाने को लेकर जब ग्राम प्रधान से कहा तो ग्राम प्रधान ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया,जब हम सफाई कार्य को लेकर ग्राम विकास अधिकारी से मिले तो उन्होंने सफाई कार्य के नाम पर कुछ नहीं किया।


, ग्रामीणों ने बताया कि जब हम अपनी यह समस्या से लेकर खंड विकास अधिकारी बहादराबाद के पास गये, तो उन्होंने आश्वासन तो दिया लेकिन सफाई के नाम पर कुछ नहीं किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक तालाब भी है तालाब के पास भी बहुत गंदी बनी हुई है ग्रामीणों का आरोप है कि क्या प्रतिनिधि इसलिए बनाए जाते हैं की जनता की समस्या पर बिल्कुल ध्यान ना दें? क्या सरकार अधिकारी को इसलिए तनख्वाह देती है कि वह जनता को मरने के लिए छोड़ दें? ग्रामीणों ने बताया कि अब हम अपनी समस्या को लेकर एसडीएम के पास जाएंगे, अगर वहां भी हमारी समस्या न सुनी गई तो भूख हड़ताल करेंगे।




