एक्सक्लूसिव खबरें

विश्व हिन्दू महासंघ मातृशक्ति प्रकोष्ठ ने आयुक्त को कार्यकाल बढ़ने पर दी बधाई ।

मुरादाबाद

विश्व हिन्दू महासंघ मातृशक्ति प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने लोकप्रिय मण्डल आयुक्त श्री आञ्जनेय कुमार सिंह को उनका कार्यकाल बढ़ने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई दी।

विश्व हिन्दू महासंघ मातृशक्ति प्रकोष्ठ जनपद मुरादाबाद की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति आर्य के नेतृत्व में संघठन का शिष्टमंडल मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचा। शिष्टाचार भेंट के दौरान शिष्टमंडल ने मंडलायुक्त श्री आञ्जनेय कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका कार्यकाल बढ़ने पर उनका स्वागत करते हुए संगठन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। शिष्टाचार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति आर्य ने कहा कि लोकप्रिय मंडलायुक्त का कार्यकल बढ़ने से मुरादाबाद महानगर, जनपद और मण्डल की प्रगति और विकास की गति को नए पंख लगेंगे तथा हर पीड़ित विशेषकर महिलाओं को इंसाफ़ और सुरक्षा मिलती रहेगी। साथ ही यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सभी योजनाओं और कार्यक्रमो के पूर्ण पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन को मुरादाबाद मण्डल में नई गति मिलती रहेगी। जनपद मुरादाबाद में विश्व हिन्दू महासंघ मातृशक्ति प्रकोष्ठ डबल इंजन की सरकार की विकास और कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों से पात्रों को लाभान्वित कराने में पूर्ण सहयोग करेगा। आयुक्त महोदय ने शिष्टमंडल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। शिष्टमंडल में श्रीमती प्रीति आर्य के साथ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती राजबाला, जिला सहसंयोजिका श्रीमती शालिनी भटनागर और महानगर अध्यक्ष श्रीमती अंजु कांडपाल शामिल रहीं।

 

Related Articles

Back to top button