Homeहल्द्वानी

छात्र संघ चुनाव के लिए हुई वोटिंग !

रिपोर्ट

रिपोर्ट : मजहिर खान

कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है, 12000 से अधिक छात्र एवं छात्राएं अपने मत का प्रयोग करेंगे, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव कोषाध्यक्ष, समेत कई महत्वपूर्ण पदों के लिए आज वोटिंग हो रही है छात्र संघ अध्यक्ष में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है  !

वहीं सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम कॉलेज के अंदर लगातार वोटिंग का निरीक्षण कर रही है एडीएम विवेक राय एसपी सिटी मनोज कत्याल लगातार चुनाव की प्रक्रिया पर अपनी नजर बनाए हुए हैं उन्होंने कहा शांतिपूर्वक और निष्पक्षता के साथ छात्र संघ चुनाव को संपन्न कराया जाएगा चुनाव परिणाम आने के बाद विजय जुलूस निकाले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस की पूरी तरह से तैयार है।

 

Related Articles

Back to top button