ज्वालापुर हरिद्वार ( राजेश वर्मा )
अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद क्यों हैं जरा सोचिए क्योंकि अवैध खनन करने वाले सरेआम खनन करते हैं, यह सभी जानकारी अधिकारियों को होती है फिर भी अधिकारी अनदेखी करते हैं। इसका मतलब है कि उनकी सेटिंग अधिकारियों तक होती है इसलिए वह बिना रोक-टोक यह सरेआम नदियों में खनन करते हैं ।अवैध रेत ,बजरी के स्टॉक करने वाले प्रत्येक वर्ष उत्तराखंड सरकार को राजस्व का लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं ।

आपको बता दें बाल्मीकि बस्ती सुभाष नगर के आसपास ज्वालापुर ईदगाह रोड व त्रिमूर्ति नगर में लगभग दर्जन से ज्यादा अवैध रेत, बजरी के स्टॉक करने वालों ने बिना लाइसेंस के रेत बजरी के स्टॉक बना रखे हैं। यह रेत बजरी, क्रेशर आदि बेचने वालों के हौसले इतने बुलंद है कि प्रशासन का भी उन्हें कोई डर नहीं । ऊपर तक सेटिंग होने के कारण इनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता । यह गोरख धंधा सरेआम चल रहा है, प्रशासन भी इनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है । आसपास के लोग व सड़क पर चलने वाले इनसे बड़े परेशान हैं।
आपको बता दें कि रेत, बजरी स्टॉक के विक्रेता रानी पुर झाल की सूखी नदी से बुगियो से सरेआम अवैध खनन करते दिखाई देंगे। सुखी नदी के रेत को गंगा नदी के रेत में और कोर्ससंड में मिलाकर बेचते हैं । यह लोगों को भी लूटने का काम कर रहे हैं । जरा सोचिए इनके द्वारा खरीदे गए रेत बजरी से बने मकान कितने दिन चलेंगे।
बाल्मीकि बस्ती रोड पर दो बैकंट हाल बने हुए हैं जब किसी की शादी होती है तो उन्हें भी इनसे झूझना पडता है।




