Homeलालकुआं

व्यापार मंडल चुनावी बैठक में हंगामा” बैठक में गिने चुने व्यापारी रहें मौजूद” बैठक का निर्णय पहले सदस्यता” बाद में होगी चुनावी प्रक्रिया। 

लालकुआँ

रिपोर्टर, मजहिर खान

-लालकुआं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर नगर के वार्ड नम्बर एक स्थित अम्बेडकर पार्क में आयोजित बैठक में व्यापारियों के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। बैठक में सदस्यता अभियान और पुरानी कार्यकारिणी के कार्यकाल विस्तार को लेकर जमकर बहस हुई और कई बार माहौल गर्मा गया,सबसे बड़ी बात यह रही कि इस बैठक में मात्र गिने चुने ही व्यापारी ही मौजूद रहे जो चर्चा का बिषय बना रहा है। इसे लगता है कि व्यापारी चुनाव के मुड़ में नहीं है। इधर बैठक में पहुंचे जिला अध्यक्ष जितिन गुप्ता ने साफ कहा कि पहले सदस्यता अभियान चलेगा उसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी।

इधर वर्तमान अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने स्पष्ट कहा कि व्यापार मंडल पूरी तरह व्यापारियों का संगठन है और जैसा व्यापारी चाहेंगे, वही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान जारी है और आगे उच्च स्तर से जो भी निर्देश मिलेंगे, उनका पालन किया जाएगा।

वहीं व्यापारी नेता भुवन पांडे ने पुरानी कार्यकारिणी का समर्थन करते हुए कहा कि आज तक उसका शपथ ग्रहण तक नहीं हो पाया है, ऐसे में नए चुनाव कराने के बजाय मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने शीर्ष पदाधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाते हुए सदस्यता अभियान और चुनाव प्रक्रिया का कड़ा विरोध जताया।

इधर जिलाध्यक्ष जितिन गुप्ता ने संगठनात्मक नियमों का हवाला देते हुए दो टूक कहा कि तय समयांतराल पर चुनाव कराना अनिवार्य है और उससे पहले सदस्यता अभियान चलाया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सजीव शर्मा और संजय जोशी को सौंपी गई है और प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुरानी कार्यकारिणी को जारी रखने का मुद्दा भी सदस्यता अभियान के बाद ही तय होगा और जो भी निर्णय होगा, वह व्यापारियों के बहुमत के आधार पर लिया जाएगा। “दस-बीस या पचास लोगों के कहने से संगठन के सिद्धांतों से समझौता नहीं किया जा सकता।

इधर चुनावी अधिकारी संजीव शर्मा ने कहा कि एक दो दिन में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा,जिसके बाद चुनाव का निर्णय लिया जाएगा उन्होंने कहा कि जैसा प्रदेश नेतृत्व का निर्णय होगा उसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी।

वही बैठक में जिला अध्यक्ष जितिन गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री इतेन्द्र भसीन, चेयरमैन सुरेन्द्र लोटनी, नगर अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी, चुनाव अधिकारी सजीव शर्मा, हरीश बिसौती, भुवन पांडे, अशोक अग्रवाल, जितेंद्र भाटिया, बोबी सम्भल, नंदन सिंह राणा, इस्तेकार अंसारी, अरुण जोशी, मीना रावत, अमजद खान, राधेश्याम यादव, सुभाष नागर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

कुल मिलाकर बैठक में “पहले सदस्यता, फिर चुनाव” के मुद्दे पर सहमति तो बनी, लेकिन कार्यकारिणी के भविष्य को लेकर व्यापारियों के बीच मतभेद साफ नजर आए।

अब सदस्यता अभियान के बाद ही तय होगा कि चुनाव होंगे या सर्वसम्मति से पुरानी टीम को ही आगे बढ़ाया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button