क्राइमहरिद्वार

पुलिस ने अवैध पशु कटान एवं पशु क्रूरता के मामले में 03 आरोपी पुलिस ने दबोचे !

मौके से 300 किलोग्राम भैंसवंशीय मांस एवं पशु कटान उपकरण बरामद !

पिरान कलियर हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में गौकशी, पशु तस्करी एवं अवैध पशु कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 12.06.2026 को गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल रेंज हरिद्वार एवं कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान टीम कलियर मीट मार्केट पहुंची, जहां एक किराये की मीट की दुकान में तीन व्यक्ति बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से पशु कटान करते पाए गए।

निरीक्षण के दौरान दुकान में अत्यधिक गंदगी पाई गई। मृत पशु का रक्त फर्श पर बने गड्ढे में जमा किया गया था तथा आसपास पशु अपशिष्ट भी पड़ा मिला। ऐसी परिस्थितियों में मांस का विक्रय किए जाने से संक्रमण एवं जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न होने की संभावना थी।

पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध मु0अ0सं0 124/2026 के तहत धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं धारा 325, 271 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अभियोग पंजीकृत किया है।

अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

आरोपित

1. समीर पुत्र वहीद निवासी वार्ड नं. 1, कलियर, हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष

2. ⁠रमजान पुत्र मंजूर निवासी मोहल्ला अजमेरी गेट, वार्ड नं. 1, कलियर, हरिद्वार, उम्र 38 वर्ष

3. ⁠अमन पुत्र फुरकान निवासी वार्ड नं. 1, कलियर, हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष

 

Related Articles

Back to top button