
लालकुआं
रिपोर्टर मजहिर खान
लालकुआं बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आज बिंदुखत्ता वन अधिकार संगठन के बैनर तले एक विशाल जन आंदोलन देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और अपनी मांग बुलंद कर रहे हैं।
*महारैली का रूट
बिन्दुखत्ता स्थित काररोड जड़ सेक्टर से लेकर तहसील परिसर तक बिंदुखत्ता वन अधिकार संगठन के नेतृत्व में महारैली निकाली जा रही है!
मौसम पर भारी जनसैलाब
मूसलाधार बारिश के बावजूद लोगों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं और लगातार प्रदर्शन स्थल पर भीड़ बढ़ती जा रही है।

मुख्य मांग
बिंदुखत्ता क्षेत्र को जल्द से जल्द राजस्व गांव घोषित किया जाए, ताकि वहां के निवासियों को मूलभूत व कानूनी सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
मुख्यमंत्री को ज्ञापन
तहसील परिसर पहुंचकर आंदोलनकारी डीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आंदोलन और भीड़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।




