
लालकुआं
रिपोर्टर -मजहिर खान
-लालकुआं विजयादशमी दशहरा के पावन पर्व के अवसर पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
यह मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विजयादशमी के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विजयादशमी शब्द भारतीय समाज हिंदू धर्म और सनातन परंपरा में एक नया उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

उन्होंने आगे कहा भगवान श्रीराम हमारे मन, कण-कण, रग-रग और हमारी जीवनशैली में बसे हुए हैं। इस पावन अवसर पर हम सभी को भगवान राम के बताए उच्च आदर्शों और जीवन मूल्यों पर चलने का निरंतर प्रयास करना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि रावण अत्यंत शक्तिशाली, महापंडित और ज्ञानी था, लेकिन उसके अहंकार, अत्याचार और दुराचार के कारण उसकी दुर्गति हुई। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि केवल रावण का पुतला जलाना ही काफी नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को विचार करके अपने भीतर छिपे ‘अहंकार और बुराई रूपी रावण’ को मारने का प्रयास करना चाहिए। यही विजयादशमी का सच्चा और वास्तविक संदेश है।




