
हरिद्वार
शराब निर्माण व बिक्री के सम्बन्ध में मिल रही सूचना के आधार पर अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री पर अँकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थो के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाये जाने व इस अवैध कार्य को अंजाम देने वाले लोगो के बिरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।
उपरोक्त आदेशो के क्रम में प्रभारी निरीक्षक खानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन किया गया था, जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 05.04.26 को थाना खानपुर पुलिस द्वारा ग्राम करणपुर महेशरा तिराहे से एक व्यक्ति के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची के साथ पकडा गया।

शराब बरामद की गयी तथा विधिक कार्यवाही की जा रही है । हरिद्वार पुलिस का नशे के खिलाफ कार्यवाही प्रचलित है ।
बरामदगी का विवरण
10 लीटर अवैध कच्ची शराब ।
आरोपित का नाम पता
जोगेन्द्र पुत्र राजवीर नि0 ग्राम लालचन्दवाला थाना खानपुर जनपद हरिद्वार।




