Homeहरिद्वार

चुनावी प्रचार के दौरान नेता बड़े-बड़े विकास के वादे तो कर देते हैं, लेकिन वास्तविकता में सुभाष नगर की स्थिति आज भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है आखिर क्यों,,,?,

हरिद्वार संवाददाता,, रणविजय कुमार,,,

, खबर हरिद्वार से है जहां आपको बताते चले कि सुभाष नगर,  शिवालिक नगर पालिका में वार्ड नंबर 8,9,10,11 की स्थिति आज भी बेहद चिंताजनक बनी हुई  है। यहां की गलियों में जगह-जगह टूटी नालियों का अभाव, बारिश और पीने के पानी की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन लीकेज से स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का बड़ा कारण है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई न होना नालियों में गंदा पानी खड़े होने से डेंगू, मलेरिया, फंगल इंफेक्शन जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रोजाना इन परेशानी भरी स्थितियों का सामना करने को मजबूर हैं।

निवासियों का आरोप है कि शिवालिक नगर पालिका प्रशासन की नज़र कभी भी वार्ड नंबर 8,9,10,11 पर नहीं जाती। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई, सड़क मरम्मत और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि वार्ड 8,9,10,11के सुभाष नगर के जनता को राहत मिल सके

सुभाष नगर सुभाष नगर की पूरे सुभाष नगर की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में गंदा पानी आ रहा है और गंदा पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। प्रशासन विधायक नगर पालिका अध्यक्ष और जल संस्थान के आल्हा अधिकारी भी इसे अनदेखा कर रहे हैं।

हालांकि आपको बता दे पीने की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से नालियों का गंदा पानी पाइपलाइन के द्वारा घरों तक पहुंचता है जिसे पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं।

आपको बता दे की कब तक सुभाष नगर के जनता गंदे पानी पीने के लिए होते रहेंगे मजबूर आप देख सकते हैं

 

 

 

Related Articles

Back to top button