क्राइमहरिद्वार

असमाजिक तत्वों द्वारा रेल पटरी पर अवरोध डालने संबंधी मामलों को लेकर हरिद्वार पुलिस गंभीर।

लक्सर  हरिद्वार

सीओ लक्सर ने किया खानपुर क्षेत्र में रेल पुलों और मोटर पुलों का आकस्मिक निरीक्षण,अप्रिय घटना होने पर क्विक रिस्पांस की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित।

विगत दिनों में देश भर में अलग- अलग स्थानों पर ट्रेन की पटरी पर आपराधिक तत्वों द्वारा अवरोधक आदि रखे जाने की अनेक घटनाएं प्रकाश में आयी हैं। जिस सम्बन्ध में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा सभी सर्किल /थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में गुजरने वाली रेल की पटरियों और पुलों का निरीक्षण कर भ्रमणशील रहते हुए सतर्क दृष्टि रखने तथा अवांछनीय तत्वों की गतिविधियों पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।         

उपरोक्त सन्दर्भ में आज दिनांक 21-10-2024 को थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत चौकी बालावाली से गुजरने वाली रेलवे लाइन/पुल का सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल द्वारा खानपुर पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया गया तथा किसी अप्रिय घटना होने पर पुलिस के पहुंचने के रिस्पांस टाइम के सम्बन्ध में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button