
हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 15.03.2026 को सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जे०पी०एस० टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी जावेद को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद (मशीन वर्क) का है। इसी का फायदा उठाते हुए वह अपनी वर्कशॉप में मशीनों के माध्यम से डाई (फॉर्मा) बनाने की आड़ में अवैध तमंचे व पिस्टल तैयार कर रहा था।
आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, साथ ही अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
नाम पता आरोपित
जावेद पुत्र ताहिर अहमद निवासी शक्ति मोहल्ला, रुड़की थाना – सिविल लाइन्स, जिला हरिद्वार




