आस्थाहरिद्वार

कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था राष्ट्रीय सनातनी ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का इमलीखेड़ा में किया शुभारंभ।

कलियर

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था राष्ट्रीय सनातनी ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का भगवान पुर बाईपास पर नगर पंचायत इमलीखेड़ा में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवम् प्रदेश सलाहकार प्रदीप सैनी ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया और संगठन की सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ओर प्रदेश सलाहकार -प्रदीप सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और मानवता का भी महापर्व है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से संगठन की ओर से निरंतर निस्वार्थ भाव से शिवभक्तों की सेवा की जा रही है। इस बार कावड़ यात्रा के दौरान संगठन की ओर से इमलीखेड़ा , महेवड पुल, धनौरी सहित दौलतपुर, सहित करीब एक दर्जन स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर लगाए गए है ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और युवाओं को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने संस्था के सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने बताया शिविर में आने वाले प्रत्येक शिवभक्त को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रा के दौरान होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे बुखार, डिहाइड्रेशन, थकान, चोट, छाले और अन्य परेशानियों के उपचार के लिए सभी आवश्यक दवाइयों और चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा संगठन का उद्देश्य केवल उपचार देना नहीं, बल्कि हर शिवभक्त की यात्रा को सुरक्षित, स्वस्थ और सुगम बनाना है। इसी संकल्प के साथ चिकित्सकों और स्वयंसेवकों की टीम पूरे समर्पण और सेवा भाव से दिन-रात शिवभक्तों की सेवा में लगी हुई है।

इस अवसर पर प्रदीप सैनी, प्रीति चौधरी, प्रदीप शर्मा , ओमप्रकाश कुशवाहा, अरविंद,सुरेश पाल, सौरभ ,सतपाल सैनी, प्रीति सहित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button