
हरिद्वार
जिला हरिद्वार में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) द्वारा भगवानपुर टोल प्लाजा से मरगूबपुर स्कूल ग्राउंड तक विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आजाद अली जी ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।
तिरंगा हाथों में लेकर हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी यात्रा में शामिल हुए। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के युवाओं ने भी पूरे उत्साह और जोश के साथ तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पूरे यात्रा मार्ग पर तिरंगे की शान, देशभक्ति के नारे और हिंदुस्तान के प्रति प्रेम का जज़्बा देखने को मिला। यह भव्य तिरंगा यात्रा देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देने का माध्यम बनी।
जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) का संदेश स्पष्ट है—हमारा तिरंगा हमारी आन-बान-शान है और देश की एकता व अखंडता हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। आइए, मिलकर एक मजबूत, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिंदुस्तान के निर्माण के लिए आगे बढ़ें।




