क्राइम
बनभूलपुरा हिंसा के 6 दंगाई और गिरफ्तार, एसएसपी मीणा ने किया खुलासा l
हल्द्वानी – नन्दन राम आर्य
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा में पुलिस ने आज 6 और दंगाइयों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए 6 दंगाई मुखानी थाने की गाड़ी जलाने और नगर निगम कर्मचारियों पर हमला करने में शामिल थे, पुलिस अब तक 74 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है इसके अलावा एसएसपी ने कहा कि घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोग जो अपने घर बंद कर फरार हैं उनको तलाश करने के लिए भी पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं है।





