Homeमुजफ्फरनगर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यूपीपीएससी पीसीएस 2024 की परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था डियूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर किया रवाना।

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। यूपीपीएससी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 22.12.2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकल विहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में उक्त परीक्षा की सुरक्षा व्यस्था डियूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ कर रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रुपाली राव, क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी फुगाना सन्त प्रसाद उपाध्याय सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा डियूटी में लगे पुलिस बल को परीक्षा हेतु आने वाले अभ्यर्थियों की विधिवत चेकिंग करने, कही भी फर्जीवाडे की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही करने, परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात पुलिस बल को सतर्कता पूर्वक डियूटी करने, जनपद में यातायात व्यवस्था बनाये रखने, स्ट्रांग रुम से प्रश्न पत्र लाने व उत्तर पुस्तिका को स्ट्रांग रुम तक पुलिस सुरक्षा में ले जाते हुए विशेष सावधानी बरतने तथा राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों पर लगे पुलिस बल को चेक करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया साथ ही स्ट्रांग रुम में सुरक्षा के उच्चतम मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित कर पुलिस बल को डियूटी हेतु रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button