क्राइमहरिद्वार

रानीपुर पुलिस व गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने अवैध पशु कटान करते हुये 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

कब्जे से 210 किलो पशु मांस व अवैध पशु कटान के उपकरण किये बरामद ।

रानीपुर हरिद्वार 27.12.2024

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय द्वारा गौकशी/पशुओ के कटान पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है, जिसके क्रम में आज *दिनांक 27.12.2024* को गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम एवं रानीपुर पुलिस टीम को मुखबिर खास ने सूचना दी कि ग्राम सलेमपुर में तौफीक नाम व्यक्ति व उसके 02 साथी अपने घेर में अवैध पशुओ का कटान कर रहे है, सूचना पर तत्काल पुलिस टीमो द्वारा सलेमपुर स्थित घेर में पहुंचकर छापेमारी की गयी, तथा मौके पर अभि0 *1- तौफीक पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम सलेमपुर थाना कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 36 वर्ष, 2- साजिद पुत्र हमीद ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर थाना कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 35 वर्ष, 3- अनीश पुत्र हनीफ निवासी ग्राम सलेमपुर थाना कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 40 वर्ष * को पशु मांस काटते हुये गिरफ्तार किया गया, तथा मौके पर गिरफ्तार अभि0 गण के कब्जे से *कुल 210 किलो पशुमांस व अवैध पशु कटान के उपकरणो* की बरामदगी की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त गण तौफीक, साजिद, व अनीश उर्फ उपरोक्त के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 534/24 धारा 3/11(ठ) पशु क्रूरता निवारण अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभि0 गण को मा0 न्यायालय में पेश किया जायेगा ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- तौफीक पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम सलेमपुर थाना कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 36 वर्ष

2- साजिद पुत्र हमीद ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर थाना कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 35 वर्ष

3- अनीश पुत्र हनीफ निवासी ग्राम सलेमपुर थाना कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 40 वर्ष

बरामदगी- कुल 210 किलो पशुमांस, व अवैध पशु कटान के उपकरण

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button