Homeमुजफ्फरनगर
जिला कारागार मुजफ्फरनगर में ‘पंचतत्व’ संस्था द्वारा “कैदी वन प्रहरी” योजना के तहत किया गया वृक्षारोपण।

मुजफ्फरनगर
क्रान्ति बुलेटिन संवाददाता
मुज़फ्फरनगर। पंचतत्व संस्था की संस्थापिका (वाटर वुमन) सुश्री शिप्रा पाठक ने जिला कारागार, मुजफ्फरनगर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कारागार के बंदियों के साथ संवाद किया और जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी के साथ मिलकर न्याय के देवता शनि देव को समर्पित ‘शमी’ का पौधा रोपित किया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाटर वुमन सुश्री शिप्रा पाठक ने भारत की विभिन्न जेलों में बंदियों से संवाद स्थापित कर “कैदी वन प्रहरी” योजना की शुरुआत की है। इसी कड़ी में गाजियाबाद जेल से शुरू हुई उनकी हरित जेल यात्रा’ जिला कारागार, मुजफ्फरनगर पहुँची तथा कारागार के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर जेलर नीरज कुमार श्रीवास्तव सहित कारागार स्टाफ एवं बंदीगण उपस्थित रहे।





