झबरेडा हरिद्वार
दिनांक 29-12-2024 को पुलिस टीम को देवबंद बार्डर के पास 01 नाबालिक बच्चा के लावारिस हालत में घूमने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बालक को थाने पर लाया गया।

पूछताछ करने पर बालक द्वारा अपना नाम मोहित पुत्र अनिल निवासी रसूलपुर खेडी थाना नागल जिला सहारनपुर बताया गया व घरवालों से नाराज होकर टैम्पू के माध्यम से देवबंद बार्डर पर पहुंचना बताया गया। पुलिस टीम द्वारा बालक के परिजनों से सम्पर्क कर बालक को सकुशल उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है। गुमशुदा बालक को सकुशल वापस पाकर उसके परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद अदा किया गया।




