Homeहरिद्वार

मिस्सरपुर में भारतीय जनता पार्टी के “सक्रिय सदस्यता सम्मेलन” का आयोजन किया गया।

हरिद्वार

ग्राम मिस्सरपुर में भारतीय जनता पार्टी के “सक्रिय सदस्यता सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तराखंड सरकार के दर्जाधारी राज्य मंत्री गिरीश डोभाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने नैतिक मूल्य पर राजनीति करती है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए सर्वप्रथम राष्ट्र दूसरे नंबर पर पार्टी और तीसरे नंबर पर वह अपने आप को रखते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा में लगे रहते हैं। इसी के बल पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि हम सभी को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जान जनता पहुंचना है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू होने से सभी समाज के लोगों को समान अधिकार मिले हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड सबसे पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता उत्तराखंड ही नहीं बल्कि अन्य राज्य में भी है। उन्होंने कड़ा नकल विरोधी कानून लाकर नकल माफिया की पीठ पर वार किया है। उन्होंने कहा कि आगामी चार धाम यात्रा के लिए सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है जिससे कि आने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक भाजपा के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि 1984 में भारतीय जनता पार्टी के केवल दो सांसद चुनकर संसद में गए थे ।लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र के अंदर और अनेक राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार चल रही है। इस सब का श्रेय पार्टी कार्यकर्ता को जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान ने की और कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गिरीश डोभाल जी(राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार), पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिद्वार संदीप गोयल, अमित चौहान जिला पंचायत उपाध्यक्ष, विवेक चौहान मंडल अध्यक्ष, धर्मेंद्र चौहान, सत्य कुमार चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, नाथीराम चौधरी, प्रदीप चौहान ग्राम प्रधान, सोहनवीर पाल, अंकित कश्यप चौधरी नाथूराम सीमा चौहान संजय सरदार मंडल अध्यक्ष सुशील पवार, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ..

Related Articles

Back to top button