Homeहरिद्वार

अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद प्रशासन क्यों कर है अनदेखी?

रेत , बजरी , क्रेशर आदि बेचने वालों के हौसले इतने बुलंद है कि प्रशासन का भी उन्हें कोई डर नहीं।

ज्वालापुर हरिद्वार ( राजेश वर्मा )

अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद क्यों हैं जरा सोचिए क्योंकि क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले सरेआम खनन करते हैं यह सभी जानकारी अधिकारियों को होती है, फिर भी अधिकारी अनदेखी करते हैं इसका मतलब कि उनकी सेटिंग अधिकारियों तक  है इसलिए वह बिना रोक-टोक यह सरेआम नदियों में खनन करते हैं। अवैध रेत ,बजरी के स्टॉक करने वाले प्रत्येक वर्ष उत्तराखंड सरकार के राजस्व को लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं ।

आपको बता दें बाल्मीकि बस्ती सुभाष नगर ज्वालापुर  व त्रिमूर्ति नगर में लगभगग दर्जन से ज्यादा बिना लाइसेंस अवैध रेत, बजरी के स्टॉक करने वालों  के स्टॉक बने हुए  हैं। यह रेत बजरी, क्रेशर आदि बेचने वालों के हौसले इतने बुलंद है कि प्रशासन का भी उन्हें कोई डर नहीं । ऊपर तक सेटिंग होने के कारण इनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता । यह गोरख धंधा सरेआम फलफूल रहा है, यहां तक कि इन्होंने सड़क किनारे ईंटों के और रेत गिराकर सड़क का अतिक्रमण कर रखा है जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, प्रशासन भी इनकी और कोई ध्यान नहीं दे रहा ।

आपको बता दें कि रेत, बजरी स्टॉक के विक्रेता रानी पुर झाल की सूखी नदी से बुगियो से सरेआम अवैध खनन करते दिखाई देंगे और सुखी नदी के रेत को गंगा नदी के रेत में व कोरसेन्ड में मिलाकर बेचते हैं । यह लोगों को भी सरेआम लूटने का काम करते हैं । जरा सोचिए इनके द्वारा खरीदे गए रेत बजरी से बने मकान कितने दिन चलेंगे।

आपको बता दे कि यह रेत बजरी का काम करने वाले डंपर ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग करते हैं । ओवर लोडिंग डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉली के आने जाने से कोई भी यदि दुर्घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा यह भी सोचने का विषय है । बाल्मीकि बस्ती रोड पर दो बैकंट हाल बने हुए हैं जब किसी की शादी होती है तो उन्हें भी इनसे झूझना पडता है।

Related Articles

Back to top button