Homeरामनगर

प्रधान प्रत्याशी हज्जन नरगिस की तूफानी जनसभा, प्रधान पद प्रत्याशी के पति व निवेदक पर लगाए गंभीर आरोप।

रामनगर,उत्तराखंड

रिपोर्टर-रागिब खान

– जोगीपुरा पूछड़ी पंचायत क्षेत्र से प्रधान प्रत्याशी हज्जन नरगिस ने अपना चुनाव प्रचार तेजी के साथ शुरू करते हुये शक्तिनगर,फौजी कॉलोनी, जोगीपुरा गांव में तूफानी जनसभा का दौरा भी शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उन्होने घर-घर जाकर लोगो से सीधी बातचीत का भी सिलसिला शुरू करने के साथ ही लोगो की समस्याओ का समाधान कर क्षेत्र का चहुमुखी विकास करने का भी भरोसा लोगो को दिया। उनके समर्थन में तमाम महिलाओ व नवयुवको ने कमर कस ली है। जोगीपुरा पूछड़ी पंचायत के जिस कौने में देखो आइसक्रीम ही हावी दिखाई पड़ रही है। अनेको महिलाऐ जिनमे शब्बो,जुबैदा अम्मा, शाहीन, रुकसार,मेहरून निशा,कमरूल निशा,पुष्पा कलाकोटी के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओ ने घर-घर जाकर प्रधान प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुये 28 जुलाई को आइसक्रीम चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की।

वीओ-प्रचार अभियान के तहत प्रधान प्रत्याशी हज्जन नरगिस व उनके पति शकील अहमद ने अपने समर्थको के साथ शकितनगर,फौजी कॉलोनी,रहमतनगर,जोगीपुरा में जनसभाऐं करते हुये लोगो से अन्य प्रत्याशियो से सावधान रहने की अपील करते हुये हज्जन नरगिस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होने क्षेत्र के लोगो से यहा की समस्याओ का प्राथमिकता पर समाधान करने का भी भरोसा देते हुये कहा कि यदि जनता ने इस बार पुनः निर्वतमान प्रधान हज्जन नरगिस को अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनकर ब्लॉक भेजा तो क्षेत्र का विकास तेजी के साथ करेंगे।जोगीपुरा पूछड़ी पंचायत से प्रधान पद उमीदवार हज्जन नरगिस के समर्थन मे जनसभा को सम्बोधित करते हुये पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ने विकास के लिये हज्जन नरगिस के पक्ष मे मतदान की अपील की। अपने सम्बोधन मे हाजी शकील अहमद ने पंचायत में अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य केंद्र व रोजगार उपलब्ध कराये जाने से लेकर तमाम वायदे किये साथ ही उन्होने प्रधान पद प्रत्याशी के पति व उनके निवेदक नफीस पर कसीदे कसते हुये पंचायत की जनता के साथ गुंडागर्दी,मारपीट,धोखाधड़ी व कई गंभीर आरोप लगाते हुये जनता से फिर से निर्वतमान हज्जन नरगिस को प्रधान बनाने में सहयोग करने की अपील की।

शक्तिनगर में हज्जन नरगिस की जनसभा में वक्ताओं ने स्थानीय विधायक व भाजपा नेता जगमोहन बिष्ट पर जमकर क़सीदे कसे।

 

Related Articles

Back to top button