Homeलालकुआं

क्षेत्रवासियों ने की रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाने की मांग,।

सांसद अजय भट्ट के बयान के बाद अब पूर्व विधायक ने किया क्षेत्रवासियों का समर्थन"बोले"फ्लाईओवर से मिलेंगी हजारों लोगों को जाम से निजात।

लालकुआ

रिपोर्टर मजहिर खान

-लालकुआं गौला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर दिनभर रेलगाड़ियों के आवागमन से घंटों रेलवे फाटक बंद रहता है जिसके चलते दोनों ओर लंबा जाम लगा रहता है। इससे कई बार लोगों समेत प्रशासन तक को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने यहां फ्लाईओवर बनाने की मांग की है।इधर भाजपा के पूर्व विधायक सहित कांग्रेस नेताओं ने भी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर जल्द बनाने की मांग उठाई है।

‌ ‌ बताते चलें कि गौला रोड स्थित रेल फाटक पर फ्लाईओवर नहीं होने के कारण नगर में प्रतिदिन जाम लग रहा है। इससे लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है। जाम से निजात पाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों और रेलवे प्रशासन से रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लॉईओवर बनाने की मांग की है। गौरतलब है कि नगर एवं बिन्दूखत्ता को आने जाने वाले छोटे बड़े वाहन जोकि गौला रोड पर प्रवेश करते हैं। वही सड़क के दोनों ओर आड़े-तिरछे खड़े ठेले तथा ई रिक्शों के कारण सड़क ओर सकरी हो जाती है बीच में रेलवे का फाटक बन्द हो जाने से फाटक के दोनों तरफ छोटे बड़े वहनों की लम्बी कतार लग जाती है।इससे लोगों को काफी परेशानी हो जाती है और घंटो जाम लग जाता है। इधर बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक जोशी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू और भाजपा जीवन कबडवाल ने रेलवे प्रशासन के साथ साथ क्षेत्रीय सांसद और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से उक्त स्थान पर फ्लॉई ओवर बनाने की मांग की है।

उनका कहना है कि गौला मार्ग के रेलवे क्रॉसिग पर लगने वाले जाम की समस्या को दूर कराने के लिए क्षेत्र के लोग कई सालों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे हैं। लगभग तीन साल पहले केन्द्र और राज्य सरकार ने रेलवे क्रॉसिग पर फ्लाईओवर को हरी झंडी देते हुए बजट जारी कर फ्लाईओवर बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी।लेकिन कुछ लोगों के विरोध करने पर उक्त कार्य पर अचानक ब्रेक लगा दिया।वही फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा शुरू की गई कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों को दशकों पुरानी इस समस्या का समाधान होने की आस जागी,लेकिन इतना समय बीत जाने के भी अभी तक फ्लाईओवर नहीं बन सका है। इससे क्षेत्र के लोगों को रेलवे क्रॉसिग पर लगने वाले जाम से रोजाना जूझना पड़ता है। साथ ही इधर से होकर आने-जाने में लोगों का काफी समय बर्बाद होता है। वही 108 जैसी आपत सेवा भी जाम में फंस जाती है।जिसे लोगों की जान पर बन आती है।

इधर भाजपा के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने भी स्थानीय लोगों द्वारा फ्लाईओवर बनाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि बीते दिनों क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने भी फ्लाईओवर जल्द बनेगा ऐसा बयान दिया था। जिसको लेकर केंद्र सरकार और दोनों ने हरी झंडी दे दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सांसद और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा फ्लाईओवर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास स्वागत योग्य है। उन्होंने क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगर फ्लाईओवर बन जाता है तो इससे हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा साथ ही जाम की समास्या से भी छूटकारा मिलेगा।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button