पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 68 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रूपये) बरामद।
मुजफ्फरनगर
क्रान्ति बुलेटिन (ब्यूरो)
मीरापुर। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर तथा थाना प्रभारी मीरापुर बबलू कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरण- अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में “आपरेशन सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। आपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत थाना मीरापुर पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। कार चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा कार में सवार एक अभियुक्त को मौके से पकड लिया गया तथा उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी ली गयी तो कार से 68 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा तस्करी की घटना में प्रयुक्त कार को सीज किया गया है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु भी सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- रमेश पुत्र रूपचन्द निवासी कुटेनी रोड, दलवीर नगर, थाना किला, जिला पानीपत, हरियाणा, उम्र करीब 50 वर्ष।
वांछित/फरार अभियुक्त का नाम व पता-संजय पुत्र गुलाब निवासी विद्यानंद कालोनी वार्ड 12, जनपद पानीपत, हरियाणा।
बरामदगी का विवरण-
68 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रूपये),
01 सैन्ट्रो कार यूके 08 एए 9407 (तस्करी की घटना में प्रयुक्त)
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0- 181/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।
गिरफ्तार अभियुक्त रमेश उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-1.मु0अ0सं0- 05/2015 धारा 60/62/72 आबकारी अधि0 व 420,467,468,471 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
2.मु0अ0सं0- 181/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।
पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ मे गिरफ्तार अभियुक्त रमेश उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा अपने फरार साथी संजय उपरोक्त का साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी की कार्य किया जाता है तथा तस्करी कर लाये मादक पदार्थों को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हमलोग उडीसा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर लाते है तथा उसको मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत आदि स्थानों पर फुटकर में उंचे दामों पर बेचकर मुनाफा अर्जित करते हैं। आज हमलोग हमारे पास से बरामद कार में उडीसा से गांजा लेकर आ रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड लिया गया तथा संजय उपरोक्त मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-प्र0नि0 बबलू कुमार थाना मीरापुर, प्र0नि0 श्री राजीव कुमार (सर्विलांस सेल), उ0नि0 मोहित कुमार थाना मीरापुर, है0 का0 804 विकास सिरोही (सर्विलांस सेल), का0 नितिन कुमार (सर्विलांस सेल), है0 का0 461 जितेन्द्र सिंह थाना मीरापुर, का0 802 सचिन कुमार थाना मीरापुर, का0 285 मोहित चौधरी थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।




