Homeनैनीताल

काठगोदाम गुलाब घाटी में आया मलवा नैनीताल हाइवे बंद।

हल्द्वानी

रिपोर्ट  मजहिर खान

:काठगोदाम के गुलाब घाटी क्षेत्र में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने आफ़त मचा दी। लगातार बारिश के चलते पहाड़ से मलबा सड़क पर आ गिरा, जिसके कारण नैनीताल हाईवे पूरी तरह बंद हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

देर रात गुलाब घाटी क्षेत्र में अचानक भारी मलबा गिरने से नैनीताल जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया। हाईवे बंद होने से हल्द्वानी और काठगोदाम से आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन फंस गए। पर्यटक और स्थानीय लोग घंटों जाम में परेशान होते रहे।

सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। फिलहाल सड़क को खोलने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर बारिश थमी रही तो जल्द ही हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button