Homeहल्द्वानी

नगर निगम हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस।

. हल्द्वानी

रिपोर्ट… मजहिर खान

विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर नगर निगम हल्द्वानी में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान निगम परिसर में उपकरणों की विधिवत पूजा की गई। नगर निगम महापौर गजराज बिष्ट सहित पार्षदों और निगम अधिकारियों ने सामूहिक रूप से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन किया।

महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के देवता हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर निगम जनता की सेवा और विकास कार्यों को और बेहतर बनाने का संकल्प लेता है।

इस अवसर पर निगम कर्मचारियों ने भी सामूहिक पूजन में भाग लिया और कार्यस्थल की सुरक्षा व विकास कार्यों में दक्षता बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

बाइट_,महापौर गजराज बिष्ट

 

Related Articles

Back to top button