
लालकुआँ/हल्द्वानी
रिपोर्टर- मजहिर खान
, हल्द्वानी दीपोत्सव के अवसर पर उत्तराखंड पेयजल अनुश्रवण उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने नैनीतालवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली पर्व को सभी शहरवासी मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से सदभावना के साथ मनाएं तथा शहर की खुशहाली एवं स्वच्छता के लिए मिलकर प्रयास करें। दीपोत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न है। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में आनंद और समृद्धि लाए। उन्होंने नैनीतालवासी और प्रदेशवासियों को दीपावली और भाईदूज की भी शुभकामनाएं दी है।
बाइट, दिनेश आर्या उत्तराखंड पेयजल अनुश्रवण उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री।




