Homeहरिद्वार

बहादराबाद ब्लॉक में विकलांगों की जंग लगी व्हीलचेयरें, अधिकारी को नहीं है जानकारी।

हरिद्वार

बहादराबाद ब्लॉक में विकलांगों के लिए आई व्हीलचेयरें जंग खाकर बेकार पड़ी मिलीं। यह व्हीलचेयरें लंबे समय से खुले मैदान में रखी हुई हैं और अब खराब हो चुकी हैं। आश्चर्य की बात यह है कि ब्लॉक विकास अधिकारी मानस मित्तल को इस बात की जानकारी तक नहीं थी कि ब्लॉक में व्हीलचेयरें आई भी थीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह व्हीलचेयरें जरूरतमंदों तक पहुंचनी चाहिए थीं, लेकिन लापरवाही के कारण अब इनका कोई उपयोग नहीं रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button