क्राइमहरिद्वार

ज्वालापुर पुलिस ने 01अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ किया गिरफ्तार।

अभियुक्त के कब्जे से 2 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद।

ज्वालापुर हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व गठित टीमो को कड़ी कार्रवाई/हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

दिनांक-18/11/2025 को दौराने चैंकिंग अभियुक्त मोहित उर्फ काला पुत्र ब्रह्मपाल निवासी पीर वाली गली आर्य नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को 02 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ लाल पुल से आगे नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 662/2025 धारा

8/20 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त

मोहित उर्फ काला पुत्र ब्रह्मपाल निवासी पीर वाली गली आर्य नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button