क्राइमहरिद्वार

छापेमारी में अलग- अलग स्थानो से पुलिस ने दो शराब तस्करो को धर दबोचा”

आरोपियो के कब्जे से कुल 85 टैट्रा पैक देशी शराब माल्टा मार्का शराब बरामद की”।

रानीपुर  हरिद्वार  20.11.2025

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध अभियान चलाकर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है, उक्त आदेश के अनुपालन में दिनांक 19-11-25 की रात्रि को रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानो पर छापेमारी की कार्यवाही करते हुये निम्न कार्यवाही की गयी-

““1- आरोपी *विनीत पुत्र दिनेश निवासी निर्मल बस्ती शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष* को बैरियर नम्बर-06 से गिरफ्तार कर कुल 49 ट्रेटा पैक देशी शराब माल्टा मार्का की बरामदगी की गयी, आरोपी विनीत के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 460/25 धारा 60 आब0 अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।”

““2- आरोपी *विवेक उर्फ विक्की पुत्र विनोद सैनी मूल पता बढोवाला थाना प्रेमनगर देहरादून व हाल निवासी निर्मल बस्ती शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष* को रामधाम कालोनी से यूकेलिप्टिस बाग के पास से गिरफ्तार कर कुल 36 ट्रेटा पैक देशी शराब माल्टा मार्का की बरामदगी गयी, आरोपी विवेक उर्फ विक्की उपरोक्त के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 461/25 धारा 60 आब0 अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।”

गिरफ्तार अभियुक्त

1- विनीत पुत्र दिनेश निवासी निर्मल बस्ती शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

2- विवेक उर्फ विक्की पुत्र विनोद सैनी मूल पता बढोवाला थाना प्रेमनगर देहरादून व हाल निवासी निर्मल बस्ती शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button