
नैनीताल
रिपोर्टर मजहिर खान
हल्दूचौड़/लालकुआं। दिल् यक्षली ब्लास्ट के बाद पूरे उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर नयाल के नेतृत्व में सुभाष नगर पुलिस चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान आने-जाने वाले सभी वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस टीम ने विशेष सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर सुरक्षा के प्रति गंभीरता का संदेश दिया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी शंकर नयाल के साथ कांस्टेबल गुरमेज सिंह, मनीष कुमार और कलम बिष्ट भी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।




