Homeहरिद्वार

पुलिस ने168 किरायेदारों,घरेलू नौकरों व बाहरी व्यक्तियों का मौके पर ही किया सत्यापन।

अभियान के दौरान 13 मकान मालिको के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।

ज्वालापुर हरिद्वार 14/12/2025

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के द्वारा बाहरी व्यक्तियों,फड/ठेले लगाने वालों, किरायेदारों व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिनांक-14.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के निर्देशन में उप निरीक्षक बारु सिंह चौहान अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार अपर उप निरीक्षक गंम्भीर तोमर के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाकर सुभाष नगर,त्रिमूर्ति नगर पीएसी रोड अहबाबनगर रानीपुर मोड़ के आस पास किरायेदारों एवं घरलू नौकरों के सत्यापन हेतु सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर *13 मकान मालिको* के विरूद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक मकान मालिक के 10-10 हजार के कुल ₹130000/ का चालान कर चलानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की जा रही है।

अभियान के दौरान व 15 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर ₹ 3750/- की धनराशि वसूली गई व बाहरी व्यक्तियों,फड़ फेरी लगाने वालों,168 किरायेदारों व घरेलू नौकरों का मौके पर ही सत्यापन की कार्रवाई की गयी।

 

 

Related Articles

Back to top button