क्राइमहरिद्वार

ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अन्तर्गत ज्वालापुर पुलिस ने 07बेहरुपी बाबा भेषधारियों को किया गिरफ्तार।

ज्वालापुर हरिद्वार 20/12/2025

माननीय मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड़ महोदय द्वारा जारी “ *ऑपरेशन कालनेमी*” अभियान के अन्तर्गत *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय* के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय हरिद्वार एवं ASP/श्रीमान क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय की पर्यवेक्षण* में *श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार* के कुशल नेत्तृव में कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार पुलिस द्वारा दिनांक 20.12.2025 को थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग 07 बहरुपी बाबा जो बाबाओं के भेष मे तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर स्थानीय व्यक्ति एवं यात्रियो को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़-भाड़ होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगो एवं यात्रियो के भड़काने/उग्र होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की पुलिस टीम द्वारा कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से 07 बेहरुपी बाबाओं को अन्तर्गत धारा 172(2) बी0एन0एस0एस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार बाबाओ के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी

गिरफ्तार अभियुक्तगण(बाबा)

1-पीर मोहम्मद शाह पुत्र बिंदुषा उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम जमालपुर शहंशाह बाद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

हाल निवासी-ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार

2-रमेश गिरी पुत्र ओम प्रकाश शर्मा उम्र 67 वर्ष निवासी मोहल्ला सिमली थाना लक्सर जनपद हरिद्वार

3-मनोज पुत्र रिशिपाल उम्र 40 वर्ष निवासी आदर्श नगर नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी मोहल्ला सिमली थाना लक्सर जनपद हरिद्वार

4-सनी कुमार देव पुत्र लेखू दास उम्र 47 वर्ष निवासी मध्य प्रदेश हाल निवासी शिवपुरी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

5-चन्दन सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम उपरारी अल्मोड़ा हर निवासी पीठ बाजार कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

6-अशोक कुमार पुत्र गणेश चंद्र उम्र 45 वर्ष निवासी खुर्जा उस्मान खान अहीर पाड़ा बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल निवासी बाबा बर्फानी का आश्रम थाना कनखल जनपद हरिद्वार

7-रतन वीर सिंह पुत्र जबर सिंह निवासी जवान बुलंदशहर खुर्जा उत्तर प्रदेश उम्र 45 वर्ष हाल निवासी बाबा बर्फानी का आश्रम थाना कनखल जनपद हरिद्वार

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button