क्राइमहरिद्वार

पुलिस ने 9.40 ग्राम स्मैक के साथ 01 नशा तस्करको लिया हिरासत में।

रूड़की

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्त उत्तराखण्ड हेतु प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

दिनांक 30.12.2025 को कोतवाली रूड़की पुलिस टीम मोहनपुरा डबल फाटक क्षेत्र में गश्त पर थी। गश्त के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर अचानक भागने का प्रयास करने लगा, जिसके पास एक सफेद पन्नी दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परवेज पुत्र जान मोहम्मद बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 09.40 ग्राम अवैध स्मैक एवं एक अदद स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया।

व्यक्ति के विरुद्ध मु0अ0सं0 491/2025, NDPS Act के अंतर्गत कोतवाली रूड़की में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नाम व पता आरोपित

परवेज पुत्र जान मोहम्मद निवासी गली नं0 2, नाहिद कॉलोनी, कस्बा व थाना कैराना, जिला शामली (उ0प्र0)

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button