Homeहरिद्वार

उर्मिला द्वारा दिए गए बयान के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला एक बार फिर आया सुर्खियों में।

देहरादून

उर्मिला सनावर द्वारा दिए गए बयान के बाद से अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। वहीं हाल ही में उत्तराखंड के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन का बयान सामने आया जिसमें उनका कहना है कि इस पर सरकार द्वारा तत्काल प्रभावी कार्रवाई की गई और एक वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया और घटना में संलिप्त सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर यह सुनिश्चित किया गया कि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अभियुक्तों को किसी भी स्तर पर जमानत न मिले। वहीं इस पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज देहरादून के पुलिस मुख्यालय पहुंचकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी, मुरुगेशन से मुलाकात की। इस बीच गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से तमाम सवाल खड़े होते हैं जिसमें सबसे पहला सवाल है कि वनंतरा रिसॉर्ट के जिस कमरे में अंकिता भंडारी रहती थी उसे किसके आदेश पर तोड़ा गया। साथ ही उन्होंने धामी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्योंकि उस कमरे में सबूत थे और उन सबूतों को नष्ट करने के लिए कमरे को तोड़ा गया तो क्या मुख्यमंत्री यह मान चुके हैं कि उन्होंने सबूत नष्ट करवाए हैं।

 

Related Articles

Back to top button