Homeहल्द्वानी

नगर निगम की लापरवाही से जनता दहशत में, नगर आयुक्त को सौंपा कड़ा शिकायती पत्र।

हल्द्वानी

नगर निगम क्षेत्र की सत्या बिहार मेन कॉलोनी में आवारा कुत्तों के आतंक, नागरिकों की जान-माल को खतरे और नगर निगम की घोर लापरवाही के खिलाफ स्थानीय निवासी हेमंत सिंह गौनिया ने नगर आयुक्त को कड़ा और चेतावनीपूर्ण शिकायती पत्र सौंपा है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कॉलोनी में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भय के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं। नगर निगम द्वारा कुत्ता नियंत्रण अधिनियम एवं शासनादेशों के स्पष्ट प्रावधानों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जो सीधे तौर पर जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

 

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस गंभीर विषय को लेकर ऑनलाइन नगर निगम शिकायत प्रकोष्ठ पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी नागरिक के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी सीधी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

शिकायती पत्र में नगर निगम पर संवेदनहीनता, कर्तव्यहीनता और कानून की अवहेलना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं तथा चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो मामला उच्च प्रशासनिक अधिकारियों एवं न्यायिक मंच तक ले जाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button