Homeहरिद्वार

गंदे पानी की निकासी व स्ट्रीट लाइट न होने से स्थानीय लोग हैं परेशान ।

नगर पालिका नालों की सफाई कभी-कभी कर देता है परंतु नगर निगम ने तो जब से नाला बना है तब से लेकर आज तक कभी नाले की सफाई तक नहीं की लोगों ने शिकायत भी की परंतु जनता की आवाज को अनदेखा किया।  सड़क की दोनों ओर स्ट्रीट लाइट भी नहीं है साथ लगते जंगल में जंगली जानवरों से लोगों को भय बना रहता है।

ज्वालापुर हरिद्वार। ( राजेश वर्मा )

ज्वालापुर के वार्ड नंबर 44 जो हरिद्वार के नगर निगम में आता है । त्रिमूर्ति नगर से लेकर वाल्मीकि बस्ती तक सड़क के दोनों तरफ नाले बने हुए हैं। क्षेत्र मे नाले बंद होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है और ना ही स्ट्रीट लाइट का कोई प्रबंध है । स्थानीय विधायक प्रशासन व पार्षद इस क्षेत्र को अनदेखा कर रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

आपको बता दे की इस क्षेत्र से लगता जंगल भी है जिसमें जंगली जानवर कभी-कभी यहां दिखाई देते हैं । जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है, डर के कारण लोग रात के समय इस सड़क से नहीं गुजरते।

सूत्रों से पता चला है कि त्रिमूर्ति नगर मंदिर से लेकर ज्वालापुर बाल्मीकि बस्ती तक रोड 50 फीट तक स्थानीय लोगों की रजिस्ट्री में लिखित दर्ज है जो मौके पर 50 फुट की जगह 40 फुट है ,10 फुट यहां की रोड भी गायब है, जिसकी प्रशासन जांच करें कि यह सड़क 10 फुट कैसे कम हुई।

अरविंद पालीवाल ने बताया कि त्रिमूर्ति नगर से बाल्मीकि बस्ती तक सड़क के किनारे दोनों तरफ नाले बने हुए हैं एक तरफ नगर निगम का नाला है और दूसरी तरफ नगर पालिका का नाला बना हुआ है । नगर पालिका नालों की सफाई कभी-कभी कर देता है परंतु नगर निगम ने तो जब से नाला बना है तब से लेकर आज तक कभी नाले की सफाई तक नहीं की लोगों ने शिकायत भी की परंतु जनता की आवाज को अनदेखा किया।  सड़क की दोनों ओर स्ट्रीट लाइट भी नहीं है साथ लगते जंगल में जंगली जानवरों से लोगों को भय बना रहता है।

अश्विनी कुमार ने बताया कि बाल्मीकि बस्ती रोड के दोनों तरफ नाले बने हुए हैं इसमें गंदे पानी की निकासी न होने के कारण गंदे पानी से बदबू आती रहती है और इस क्षेत्र में बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है, साथ लगते जंगल में कई बार जंगली जानवर आ जाते हैं सड़क के किनारे दोनों तरफ से स्ट्रीट लाइट न होने से रात को लोग इस रोड पर चलने से कतराते हैं उन्हें जंगली जानवरों से भय बना रहता है। प्रशासन को चाहिए कि इस और ध्यान दें ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके।

Related Articles

Back to top button