क्राइमहरिद्वार

ज्वालापुर पुलिस ने 01अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ किया गिरफ्तार।

अभियुक्त के कब्जे से 3.070 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा 600/-₹ नगद बरामद।

ज्वालापुर हरिद्वार 18-01-2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया*

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व गठित टीमो को कड़ी कार्रवाई/हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

दिनांक-17/01/2026 को दौराने चैंकिंग अभियुक्त आकाश उर्फ पतोडी पुत्र लालू निवासी रावली महदूद निकट सम्राट मार्केट थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को 3.070 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ भगत सिंह चौक से पहले शौचालय के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 55/2026 धारा

8/20 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त पूर्व में भी अवैध गांजे की बिक्री/चोरी के मामले में थाना सिडकुल से जेल जा चुका है।

अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त

आकाश उर्फ पतोडी पुत्र लालू निवासी रावली महदूद निकट सम्राट मार्केट थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार

बरामदगी का विवरण

1-3.070 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा

2-600₹ नगद बरामद

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button