Homeहरिद्वार

गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत आज रविवार को रानीपुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान।

संदिग्ध व्यक्तियो, बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, एवं मजदूरो के सत्यापन हेतु टिबडी, औद्योगिक क्षेत्र एवं सुमननगर में पुलिस टीमो ने चलाया सत्यापन अभियान।

रानीपुर हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम, सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक सप्ताह रविवार को बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, कबाडियो, होटल/ढाबे में कार्य करने वाले व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये लोगो को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है, एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।”

““गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर उक्त अभियान को जारी रखते हुये आज दिनांक-25.01.2026 को रविवार को रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत *टिबडी, सलेमपुर, अशोक वाटिका कालोनी, सांईधाम कालोनी व सुमननगर क्षेत्र* में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले, कबाडियो, होटल/ढाबे में कार्य करने वाले एवं बिना सत्यापन के घूम रहे संदिग्धो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया ।

““अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा मौके पर कुल 45 किरायेदारो, मजदूरो, घरेलू नौकरो का सत्यापन कराया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर *पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 06 मकान मालिको के 60,000/ रू0 के कोर्ट चालान किये गये।* इसके अतिरिक्त कुल 19 बाहरी व्यक्तियो, संदिग्ध व्यक्तियो द्वारा सत्यापन न कराये जाने पर धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 4750/- रू0 के चालान किये गये ।”

““रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया, साथ ही होटल/ढाबे में कार्य करने वाले व्यक्तियो को भी अपना-अपना सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया ।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button