अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में भव्य रूप से मनाया गया 77 वां उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस।

शाहजहांपुर
क्रांति बुलेटिन समाचार (अरविन्द बर्मा)
शाहजहांपुर/अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस अत्यंत भव्य और गरिमामय रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी द्वारा फीता काटकर विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र प्रेरणा स्थल, बसंत कुंज, लखनऊ से ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ संकल्प के साथ आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, शिक्षा, खेल, मत्स्य एवं खादी ग्रामोद्योग जैसी योजनाओं के लाभार्थियों को मंच से स्वीकृत पत्र एवं चेक प्रदान किए गए। इस दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और गर्व से भर दिया।
उपस्थित सभी नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम समाज से कुप्रथाओं को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।




