यूजीसी बिल के खिलाफ सवर्ण समाज के लोगों ने भरी हुंकार किया विरोध प्रदर्शन ।
सवर्ण समाज ने एकत्र होकर UGC के काले कानून का विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा ।

शाहजहांपुर
क्रांति बुलेटिन समाचार (अरविन्द बर्मा)
UGC द्वारा लागू किये गए काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज गाँधी पार्क पूरनपुर में एकत्रित हुआ। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, माहौर वैश्य समाज, कुमार तनय सभा, चित्रांश परिवार, क्षत्रिय संघ आदि संगठनों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर के नये कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद की। गाँधी पार्क में एकत्रीकरण के पश्चात सवर्ण समाज के लोग तहसील परिसर में पहुँचे जहाँ पर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह को सौंपा।

इस ज्ञापन में सवर्ण समाज ने मांग की UGC के एक-पक्षीय सवर्ण समाज विरोधी ड्राफ्ट रेगुलेशन को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। इसके अतिरिक्त नीति निर्धारण समितियों में सभी सामाजिक वर्गों का संतुलित और पारदर्शी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए एवं UGC के प्रस्तावित काले कानून को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। ज्ञापन में माननीय प्रधानमंत्री जी से अनुरोध किया गया कि देश के युवाओं के भविष्य, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु अति शीघ्र इस समस्या का निराकरण किया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पं.हरगोविंद बाजपेई, नवनीत मिश्रा, डॉ. सुधीर शर्मा, पं. राम अवतार शर्मा, पं. निरंकार पाण्डेय, पं.अश्वनी शुक्ला, आलोक मिश्रा, संजय गुप्ता, सौरभ सक्सेना, महेन्द्र सिंह, मनोज गुप्ता, अरविन्द सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह ध्रुव, चैतन्य देव मिश्रा, गोपाल मिश्रा, गौरव दीक्षित, मानस शुक्ला, महेश मिश्रा, पं सतीश मिश्रा, सुशील मिश्रा,अवनीश शुक्ला, अश्वनी मिश्रा, रूद्र मिश्रा, राहुल अवस्थी, अनूप गुप्ता, पंकज गुप्ता, मयंक सक्सेना, गौरव पाण्डेय, पं रजनीश पाण्डेय, हरीश अवस्थी, सर्वेश पाण्डेय, प्रवीण शुक्ला, विवेक तिवारी, संजय मिश्रा, संजय पाण्डेय, एसपी सिंह चौहान,विकास पांडे, विशाल सिंह, सौरभ सिंह, दीपक सिंह, ठाकुर राजकुमार सिंह, शिवराम पाण्डेय, गोल्डी जोशी, सिद्धार्थ शुक्ला, रिशु मिश्रा, रमन शुक्ला, प्रशांत मिश्रा, हर्षित अग्निहोत्री, हरीश अवस्थी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




