दुर्घटनाशाहजहांपुर

दावत में जाते समय पूरनपुर ग्रेजुएट डॉक्टर एसोसिएशन के सचिव डॉo यूसुफ खान हुए घायल ।

मुंडन संस्कार में खमरिया पट्टी जाते समय रोड़ के बीचों बीच लगे पोल से गाड़ी टकराने से पत्नी सहित तीन हॉस्पिटल स्टॉफ हुआ घायल ।

पीलीभीत पूरनपुर

क्रांति बुलेटिन समाचार (अरविन्द बर्मा)

– पूरनपुर नगर निवासी डाक्टर यूसुफ खान जो पूरनपुर ग्रेजुएट डॉक्टर एसोसिएशन के सचिव पद पर कार्यरत हैं और यूसुफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अध्यक्ष है l डॉo यूसुफ खान अपने परिवार व स्टॉफ के साथ मंगलवार की देर शाम हॉस्पिटल में काम कर रहे वीरेंद्र वर्मा के भांजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने उनके घर खमरिया पट्टी जा रहें थे l हॉस्पिटल से निकलने के बाद पूरनपुर नगर के ही मोहल्ला कायस्थान में सड़क के बीचों बीच लगे लोहे के दो पाइपों से जाकर गाड़ी टकरा गई जिससे चिकित्सक व उनकी पत्नी एवं तीन स्टॉफ समेत सड़क हादसे में घायल हो गए l

डॉo यूसुफ खान ने बताया बरसात हो रही थीं रात्रि 8 बजे हॉस्पिटल के स्टॉफ के साथ खमरिया पट्टी में मुंडन संस्कार की दावत में शामिल होने के लिए जाते समय कायस्थान मोहल्ले में रोड़ के बीचों बीच लगे दो लोहे के पाइपों में गाड़ी टकरा गई जिससे में मेरी पत्नी समेत तीन स्टॉफ गाड़ी में सवार था वह सब घायल हो गया l अवैध रूप से रोड़ के बीचों बीच लगे लोहे के पाइपों से कई हादसे होने के बाद भी अधिकारियों द्वारा आज तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गईं जिससे राहगीरों को आने जानें में दिक्कत का सामना करना ना पड़े l हादसे में आज चिकित्सक और उनका स्टॉफ तो अगला नंबर किसका होगा अगर सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गईं तो ये हादसे यूं ही होते रहेंगे आज तो नगर के सरल स्वभाव के धनी और अपनी अलग पहचान रखने वाले चिकित्सक डॉo यूसुफ खान के साथ ये हादसा हुआ है तो कल ये पोल बडे़ हादसे का कारण भी बन सकते हैं l चिकित्सक डॉo यूसुफ खान ने जल्द से जल्द सड़क अवैध रूप से लगे लोहे के पाइपों को हटाने की मांग की है l अब देखना यह है की इस पर उच्चाधिकार कब तक संज्ञान लेकर बढ़ते हादसों पर अंकुश लगाने में कामयाब होते हैं l

Related Articles

Back to top button