
पथरी हरिद्वार
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि नशीली दवाइयां इंजेक्शन) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु पथरी पुलिस द्वारा दिनांक 29.01.2026 को भट्टीपुर तिराहे के पास से एक व्यक्ति को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकडा गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता आरोपी
संजय पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम भुवापुर थाना पथरी जिला हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण
आरोपी के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होना




