
मंगलौर हरिद्वार
कोतवाली मंगलौर के ग्राम घोसीपुरा में दिनांक 06.02.2026 को झगड़ा व मारपीट आदि के संबंध में वादी अमजद निवासी घोसीपुरा द्वारा थाना कोतवाली मंगलौर पर हत्या का प्रयास सहित आदि अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रकरण में घायल कुछ व्यक्तियों को पुलिस द्वारा सरकारी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटनाक्रम से संबंधित वीडियो के बीच एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आरोपित पक्ष के लोगों के चिन्हिकरण व तलाश के प्रयास शुरु करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। नियमनुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विवरण आरोपित-
नूर हसन पुत्र हनीफ निवासी घोसीपुरा कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार




