Homeशाहजहांपुर

एक ही हेडपंप नल को कई बार मरम्मत दिखाकर निकालें 82,111रुपए ,नल ग्राम पंचायत से गायब,मामला जांच के दायरे में।

शाहजहांपुर

क्रांति बुलेटिन न्यूज़ शाहजहांपुर (अरविन्द बर्मा)

खुटार शाहजहांपुर। विकास खंड खुटार की ग्राम पंचायत हरनाई से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर मेरी पंचायत पोर्टल पर एक ही हेडपंप को मरम्मत कार्य दिखाकर लगभग 82,111 रुपए निकाले गए हैं।

जबकि ग्रामीणों का कहना है कि यह नल ग्राम पंचायत में मौजूद ही नहीं है। हालांकि पोर्टल पर अपलोड किए गए फोटो में साफ़ साफ़ ज़ाहिर हो रहा है कि किस तरह विकास खंड खुटार के जिम्मेदारों द्वारा फोटो को अपलोड कर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। लोगो का कहना है अगर भलि भांति जांच की जाएं तो कई जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है। आखिर कब तक ऐसे ही जनता की गाढ़ी कमाई सरकार के पास जाती रहेगी और.. लुटती रहेगी?

Related Articles

Back to top button