हरिद्वार
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर काम कर रही हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा गणपति विहार कालोनी सिडकुल से अभियुक्त अंकित सैनी पुत्र सोमपाल सैनी निवासी रामनगर कालोनी निकट डैन्सो चौक थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को 1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ दबोचा गया।




