Homeहरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने आयोजित की गौरा शक्ति मिश्न बैठक छात्रों की समस्याएं सुनकर उनसे लिए गए सुझाव,।

खानपुर  हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आमजनमानस को विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां देकर अधिक से अधिक जागरूक करने, जनता की समस्याओं के निदान करने व सुझावों को प्राप्त करने तथा उनसे संवाद स्थापित करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ग्रामीणों के मध्य जाकर ग्राम चौपाल/ बैठक आयोजित करने हेतु दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में थाना खानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 24-02-2026 को क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले कन्या इन्टर कॉलेज में गौरा शक्ति मिश्न का के सन्दर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र छात्राएं व शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।

सभी को पुलिस द्वारा उत्तराखण्ड़ पुलिस एप की प्रक्रिया, यातायात नियमों, साइबर अपराध किस-किस प्रकार से हो सकते है एवं उनसे बचाव के तरीकों, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, मानव तस्करी, आपातकालीन नम्बर डायल-112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव, सोशल नेटवर्किंग साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, एटीएम/बैंक फ्रॉड व किसी प्रकार के बाहरी / संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी पुलिस को देने व अपराध की रोकथाम अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जागरूक किया।

खानपुर पुलिस का गौरा शक्ति मिश्न अन्य अभियानों को व्यापक एवं सफल बनाने हेतु प्रयास जारी है ।

Related Articles

Back to top button