एक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैन्य परिवारों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अपना योगदान देने की अपील।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को बैच लगाते विभागीय निदेशक।

देहरादून, 07 दिसंबर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा और अन्य अधिकारियो ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को फ्लैग लगाया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैन्य परिवारों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

Related Articles

Back to top button