
पीलीभीत
क्रांति बुलेटिन न्यूज़ (अरविन्द बर्मा)
सिमरा तालुका महाराजपुर, नगरिया कला ,रमनगरा, और आस पास के इलाके में राष्ट्रीय बजरंग दल गौ रक्षा दल ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया की टीम है। उनके गौ सेवक गोलू यादव और उनकी टीम सैकड़ों गौवंशीय पशुओं का उपचार और सनातन सेवा का कार्य करती है।
उसी क्षेत्र के कुछ लोग गलत शिक्षा लेकर हिन्दू देवी देवताओं पर गलत टिप्पणी करते है।
कभी भगवान की गंदी गंदी वीडियो वायरल करते है, तो कभी अपशब्द कहते हैं।

दिनांक 1/3/26 को गोलू यादव ने माधो टांडा थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी कि कुछ लोग भीमराव आंबेडकर को ब्राह्मणों का जीजा कहते हुए वीडियो बना रहे है।इसी तहरीर की बात से नाराज़ होकर कल 8/3/26 को लगभग 10 बजे भीम आर्मी के कुछ दवंगो ने गोलू यादव के घर में घुसकर गोलू और उसके भाई पर हमला कर दिया । जब उसकी मां गोलू को बचाने आई तब उसकी मां पर भी रॉड से हमला किया। जिससे उनका चेहरा भी लहूलुहान हो गया। इस हमले की सूचना आस पास के गौसेवक और, ग्रामीणों को लगी तो सबने मिलकर भीम आर्मी के दवंगो की पिटाई कर दी। और हाथ पैर बांध के घर में ही बिठा लिया।
गोलू यादव और ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस तुरंत मौके से सभी हमलावरों और गोलू यादव और उसकी टीम को थाने ले आई।जानकारी लगते ही ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया, राहुल अवस्थी, आशु यादव ,दीपक बॉथम, गोविंद राणा और सभी राष्ट्रीय बजरंग दल गौ रक्षा दल के लोग थाने पहुंचे और पूरी जानकारी पुलिस को दी। प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते है।




