
पीलीभीत
क्रांति बुलेटिन न्यूज (अजय वीर सिंह)
पीलीभीत/पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत विक्रम दहिया द्वारा जनपद पीलीभीत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों की 17 मार्च से प्रारम्भ होने वाली अन्तःकक्षीय लिखित परीक्षा के संबंध में तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक की गई।

बैठक के दौरान परीक्षा को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा के दौरान अनुशासन, गोपनीयता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की समस्त व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं ताकि परीक्षा सकुशल संपन्न कराई जा सके।




